Siwan News

बीडीओ ने किया साथ निश्चय की समीक्षा बैठक

परवेज अख्तर/सिवान : जिला उप विकास आयुक्त के निर्देश पर शुक्रवार को बीआरसी के प्रशिक्षण कक्ष में बीडीओ डॉ. अभय कुमार ने मुखिया, वार्ड सदस्यों, पंचायत सचिवों, विकास मित्रों, आवास सहायकों एवं पीआरएस के साथ संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना की समीक्षा बैठक की।बैठक को जिला उप विकास आयुक्त को करनी थी, लेकिन किसी कारण वह इस बैठक में उपस्थित नहीं हो सके। बैठक में बीडीओ ने निश्चय योजना के तहत क्षेत्र में चल रहे नलजल एवं गली नली योजना का पंचायतवार समीक्षा करते हुए अपूर्ण कार्य को एक सप्ताह में पूरा कराने के सख्त निर्देश दिया, वरना प्राथमिकी दर्ज करने की बात कही। उन्होंने वार्ड सदस्यों से कहा कि कार्य अधूरा रखने वाले आपूर्तिकर्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराएं। समीक्षा बैठक में उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना की स्थिति की भी समीक्षा की तथा नए नियमावली के तहत लाभुकोंका चयन करने का निर्देश भी दिया।। ओडीएफ की निगरानी करने पर बल दिया गया। इस अवसर पर सांख्यिकी पदाधिकारी जितेंद्र कुमार, मनरेगा पीओ डॉ. नीरज कुमार पांडेय, मुखिया सुशील कुमार मिश्र, राजीव कुमार सिंह उर्फ संजय सिंह, सुभाष सिंह, जितेंद्रपासवान, जयशंकर चौरसिया, राजू प्रसाद, हीरालाल मांझी, पवन सिंह, सत्येंद्र राम, नागेंद्र प्रसाद, हरेश सिंह, ओमप्रकाश ठाकुर, लालबाबू प्रसाद, मंजू देवी आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026