Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

कालाबाजारी के आरोप में ऋचा गैस का गोदाम हुआ सील

प्रशासन ने चौबीस घंटे के अंदर ही सील तोड़ गोदाम को किया सुपुर्द

दो कर्मचारियों को अवैध रिफिलिग के आरोप में भेजा जेल

छापेमारी करने वाले पदाधिकारियों ने सहायक डीएसओ को बुला कराया प्राथमिकी

परवेज अख्तर/सीवान:- शनिवार को अपराह्न में एसडीएम संजीव कुमार,जिला शिकायत निवारण पदाधिकारी विपिन कुमार राय,अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी संजय कुमार,अंचल पदाधिकारी सदर श्यामाकांत प्रसाद ने सशस्त्र बलों के साथ न्यू सीवान सुगर मील के समीप स्थित ऋचा गैस गोदाम में छापेमारी कर सील कर दिया. ऋचा गैस एजेंसी जेडीयू के वरीय एपाध्यक्ष विकास कुमार उपु जीसु सिंह की है. छापेमारी के बाद सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी कैसर जमाल ने अवैध रुप से गैस रिफिलिंग करने व कालाबाजारी करने का आरोप लगाते हुये नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराया है. इस मामलें में गोदाम के एक कर्मचारी एवं एक वेंडर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. छापेमारी के चौबीस घंटो के अंदर सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने मजिस्ट्रेट सदर सीओ श्यामा प्रसाद की उपस्थित में इंडेन के सेल्स ऑफिसर राम विनय एवं ऋचा गैस एजेंसी के प्रबंधक को गोदाम का स्टॉक मिला कर सुपुर्द कर दिया. सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी से जब पूछा गया कि किसके आदेश पर गोदाम का सील तोड़ कर सुपुर्द किया जा रहा है. इस संबंध में उन्होंने कुछ बताने से इंकार किया. गोदाम हस्तगत कराने की पूरी प्रक्रिया की प्रशासन द्वारा वीडीयोग्राफी कराया गया. पकड़े गये कर्मचारी का नाम अजित कुमार उर्फ अमित कुमार एवं वेंडर का नाम रजनीश् दुबे है. गोदाम से छापेमारी करने वाले पदाधिकारियों ने काफी मात्रा में सील करने वाला कैप,19 किलो का तीन खाली सिलेंडर, पांच किलो का तीन भरा हुआ सिलेंडर, पांच किलो का एक खाली सिलेंडर, कमानीदार तुला एक, रजिस्टर दो तथा 316 रसीद को जप्त किया है. अपने आवेदन में एमओ ने लिखा है कि अनुमंडल पदाधिकारी ने मोबाइल पर फोन कर गैस गोदाम पर बुलाया गया. वहां पर पहले से छापेमारी करने पदाधिकारी पहुंचे थे. वहां पहुंचने पर उन्होंने देखा कि गैस सिलेंडर यत्र-तत्र रखे हुये है. वहां पर 19 किलो एवं पांच किलो का सिलेंडर पाया गया. जिसमें कुछ खाली तथा कुछ भरे हुये थे. सिलेंडर का सील करने वाला सील कैप भी मौजूद था. इससे जानकारी हुआ कि यहां पर कालाबाजारी के लिए अवैध रुप से गैस की रिफलिंग 19 किलो से पांच किलो सिलेंडर में की जाती है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026