परवेज अख्तर/सिवान:- शराब तस्कर प्रत्येक दिन शराब की तस्करी के लिए अलग अलग तरीके अपना रहे है. कभी बैटरी के कार्टून में तो कभी बिस्किट के डब्बे में कभी मिठाई के साथ शराब की तस्करी हो रही है. शहर के मुख्य चौक कहे जाने वाला जेपी चौक से हाजरो की भीड़ भाड़ वाले स्थान से उत्पाद विभाग टीम ने खुलेआम रिक्सा पर शराब लाद कर लेकर जा रहे एक रिक्सा चालक को गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में उत्पाद अधीक्षक प्रिय रंजन ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि एक रिक्शा पर दो कार्टून शराब लेकर एक चालक जा रहा है. उत्पाद टीम ने जेपी चौक पर रिक्शा को रोका जांच के दौरान रिक्से पर लदे कार्टून से 240 बोतल बरामद किया गया. जिसे गिरफ्तार कर लिया गया. उन्होंने यह भी कहा कि रिक्शा चालक महादेवा से कार्टून लाद कर बस स्टैंड ले जा रहा था. चंद रुपयों के लिए रिक्शा चालक सलाखों के पीछे चला गया. चालक की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के तुरकौलिया निवासी रामेश्वर राम के रूप में की गयी. अब पुलिस रिक्शा चालक की निशानदेही पर शराब तस्कर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…