Siwan News

​रिक्‍शा चालक संघ ने की चादरपोशी

परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिला रिक्शा चालक मजदूर यूनियन के नेतृत्व में मंगलवार को हज़रत अजगैब पीर बाबा का 63वां उर्स मनाया गया। इस मौके पर अड्डा नंबर दो के समीप से सैकड़ों की संख्या में लोग चादर के साथ मजार शरीफ पहुंचे और अजगैब पीरबाबा के मजार पर चादरपोशी कर मन्नतें मांगी। ज्ञात हो कि अजगैब पीर बाबा का मजार हिंदू-मुस्लिम एकता के प्रतीक है। यहां सभी जाति-धर्म के लोग आकर माथा टेक मन्नते मांगते हैं। साथ ही सालाना उर्स में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। जिला रिक्शा चालक मालिक संघ के द्वारा बाबा हजरत अजगैब पीर रहमत्तुलाह अलैह की वार्षिक उर्स के अवसर पर काफी संख्या में रिक्शा चालकों, मालिकों एवं मिस्त्रियों ने शहर से जुलूस निकाला। जुलूस नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए बाबा के मजार पर पहुंचा, जहां चादर चढ़ाया गया। इस मौके पर अध्यक्ष मणिभूषण सिंह,मो. इसरायल, शिव कुमार शर्मा, मोनू सिंह, मिंटू कुमार, शहाबुद्दीन, मो. नेसार, मो. साबिर, रामचंद्र पटेल के अलावा जदयू के तसलीम, मुर्तुजा अली कैसर, अनवर सिवानी, शमशाद, मो. चांद, अमरुद्दीन, मिंटू, अगलु राम, फिरोज, मो. टुन्ना, फिरोज, सद्दाम, शिव कुमार आदि मौजूद थे।​

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026