परवेज़ अख्तर/सिवान:- जंक्शन पर बुधवार को जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सवारी गाड़ी को रोककर प्रदर्शन किया। हालांकि इस दौरान किसी ट्रेन के परिचालन पर कोई असर नहीं हुआ। जाप कार्यकर्ताओं ने 12 बजे जंक्शन पर पहुंच कर अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। इसके बाद दो नंबर प्लेटफॉर्म खड़ी सिवान-छपरा सवारी गाड़ी के आगे खड़े होकर प्रदर्शन किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष विश्वनाथ यादव के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ट्रेन के इंजन के आगे उतर कर प्रदर्शन किया। इधर रेल चक्का जाम की जानकारी पूर्व से मिलने के बाद आरपीएफ, जीआरपी ने अपनी तैयारी पूरी कर ली थी। काफी संख्या में जंक्शन पर आरपीएफ और जीआरपी के जवानों की तैनाती पूर्व से ही की गई थी। आरपीएफ प्रभारी अजय कुमार सिंह, जीआरपी प्रभारी नंदकिशोर सिंह और नगर थाना के पुलिस बल ने जंक्शन पर किसी भी ट्रेन को रोकने नहीं दिया जिलाध्यक्ष ने बताया कि पार्टी के निर्देशानुसार रेल चक्का को जाम करने का कार्यक्रम निधारित था इसलिए सवारी गाड़ी को रोक कर जाम किया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…