परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के जी.बी. नगर थाना क्षेत्र के माधोपुर जीन बाबा के समीप बारात को सजाने के लिए टेंट का सामान लेकर जा रही पिकअप भान अनियंत्रित होकर रोड के किनारे पलटी मार दी।जिससे पिकअप भान में सवार टेंट हाउस में काम करने वाले दो मजदूर सदीद तौर पर जख्मी हो गए तथा पिकअप भान में लदी टेंट का सामान चारों तरफ बिखर गया।उधर उक्त घटना की सूचना जैसे ही जी.बी नगर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिंह को मिली तो उन्होंने तुरंत मौके पर थाने में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक कल्लू रजक को मौके पर भेजा। मौके पर पहुंचते ही श्री रजक दोनों घायलों को इलाज हेतु सदर अस्पताल सीवान भेजा।बाद में पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जप्त कर जांच में जुटी हुई है। घायलों में जामो बाजार थाना क्षेत्र के जिआदी टोला गांव निवासी गौरीशंकर मांझी के 18 वर्षीय पुत्र संदीप कुमार मांझी तथा पचरुखी थाना क्षेत्र के शाह तकिया गांव निवासी नबी हसन का 20 वर्षीय पुत्र खुर्शीद आलम शामिल है।
घायल संदीप कुमार मांझी व खुर्शीद आलम को पुलिस द्वारा इलाज हेतु सिवान सदर अस्पताल भेजा गया है।घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की दोपहर पचरुखी बाजार स्थित फिरोज टेंट हाउस से एक पिकअप भान पर टेंट का सामान लादकर सारण जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र के धनगरहा गांव जा रहा था।कि इसी बीच माधोपुर जीन बाबा के समीप उक्त पिकअप भान अनियंत्रित होकर पलट गई। पिकअप में सवार दो मजदूर सदीद तौर पर जख्मी हो गए।तथा पिकअप भान पर सवार ड्राइवर समेत अन्य मजदूर सुरक्षित है।उधर उक्त घटित घटना को लेकर टेंट हाउस के मालिक ने इसकी सूचना बारात मालिक को दे दी है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…