Barharia Siwan News

निर्दलीय प्रत्याशी रिजवान अहमद का नामांकन वैध पाया गया है, सोशल मीडिया पर उड़ाई गई अफवाहों पर लगा विराम

परवेज़ अख्तर/सिवान:

बड़हरिया विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी रिजवान अहमद का नामांकन वैध पाया गया है। यहां बताते चलें कि शुक्रवार की देर संध्या किसी असामाजिक तत्वों द्वारा निर्दलीय प्रत्याशी रिजवान अहमद का नामांकन रद्द हो गया है। रद्द होने वाली भार्मिक खबरें सोशल मीडिया खूब चलाई गई। जिसको लेकर क्षेत्रों में तरह-तरह के अटकलों के बाजार गर्म हो गए साथ ही उनके खेमे में मायूसी भी छाई रही। लेकिन शुक्रवार की देर रात तक उड़ रही अफवाहों की पुष्टि सीवान ऑनलाइन न्यूज़ द्वारा नहीं की गई थी। शनिवार की अहले सुबह जिला प्रशासन की पुष्टि के बाद सीवान ऑनलाइन न्यूज़ द्वारा यह खबर चलाई गई कि बड़हरिया से निर्दलीय प्रत्याशी रिजवान अहमद का नामांकन रद्द नहीं हुआ है।

उनके नामांकन वैध पाए गए हैं। यहां बताते चले कि विधानसभा चुनाव को लेकर बड़हरिया विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। यहां एनडीए गठबंधन की ओर से श्री श्याम बहादुर सिंह, महागठबंधन की ओर से श्री बच्चा जी पांडे समेत लगभग आधा दर्जन उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आते जा रहा है वैसे-वैसे विधानसभा क्षेत्र की फिजा बदलते जा रही है। सभी प्रत्याशी मतदाताओं को अपने-अपने पक्ष में करने के लिए तरह-तरह के तरकीब अपना रहे हैं। लेकिन मतदाताओं की चुप्पी प्रत्याशियों की बेचैनी बढ़ा दी है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026