परवेज अख्तर/सिवान :
छपरा बाल सुधार गृह से फरार व हत्या,रंगदारी जैसे कई संगीन मामलों का आरोपी एक अपराधी को उसके पांच गुर्गे के साथ एसटीएफ की टीम ने दिल्ली से गुरुवार को धर दबोचा.गिरफ्तार अपराधी छपरा बाल सुधार गृह से लगभग 3 वर्ष पूर्व फरार हो गया था और पुलिस उसे तलाश कर रही थी.इस दौरान उसने कई घटनाओं को अंजाम दिया. वह इधर व्यवसायियों से लगातार रंगदारी मांगने के बाद काफी चर्चा में आ गया था.वह आजकल महाराजगंज थाना पुलिस के लिए सरदर्द बना हुआ था.
फिलवक्त गत तीन माह में उस पर तीन व्यवसायियों से रंगदारी मांगने और कपड़ा व्यवसाई की दुकान पर फायरिंग करने का मामला दर्ज किया गया था. जेल से फरार होने के बाद उस पर सिवान के दवा व्यवसायी पर गोली चलाने, महाराजगंज थाने के बंगरा निवासी एक युवक की हत्या,जी.बी. नगर थाने के क्षेत्र के माधोपुर गांव का रहने वाला कुख्यात प्रियांशु सिंह की हत्या सहित कई मामले में नामजद है.मालूम हो कि शहर के बैटरी व्यवसायी प्रेम सोनी, शंकर वस्त्रालय के प्रोपराइटर हीरालाल प्रसाद, स्वर्ण व्यवसायी अरविंद कुमार सोनी आदि से रंगदारी मांगे जाने की एफआईआर दर्ज कराई थी.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…