Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

लोकसभा की राजद प्रत्याशी हिना शहाब ने गुरुवार को पचरुखी

परवेज अख्तर/सिवान : लोकसभा की राजद प्रत्याशी हिना शहाब ने गुरुवार को पचरुखी प्रखंड के माहपुर, बैशाखी, हरदिया, अहिरान, भेडियारी टोला, मिश्र टोला, भरतवलिया, नरहट, शम्भूपुर, सिसवां खाप, प्रेमहाता, बजरिया समेत दर्जनों गांवों में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया। अपने संबोधन में हिना शहाब नें कहा कि एनडीए की हवा-हवाई बातों को अब जनता समझ चुकी है। विगत पांच वर्षों में एनडीए नें जनता को बरगलाने का काम किया है। इस दौरान उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया और लोगों से भाजपाजनित सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। क्षेत्र भ्रमण के दौरान मतदाताओं ने महागठबंधन के राजद प्रत्याशी का गर्मजोशी से स्वागत किया। मौके पर जिलाध्यक्ष परमात्मा राम, राजेश्वर सिंह, ललन यादव, कबीर यादव, सत्येंद्र कुशवाहा, गब्बर यादव, लाल बहादुर सिंह, अली हुसैन, नुरूल हक, हसरत हुसैन, दारोगा खान समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026