परवेज़ अख्तर/सीवान:
बुधवार को शहर मद किसान विरोधी कृषि कानून संगठन द्वारा प्रदर्शन किया गया.प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार तथा कृषि कानून के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई. इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व मंत्री तथा सदर विधायक अवध बिहारी चौधरी ने कहा कि यह कृषि कानून किसान विरोधी है.इसके कारण किसान बड़ी कानूनी समस्याओं के मकड़जाल में फँस कर आर्थिक क्षति उठाने को मजबूर हो जायेंगे.भारत का अन्नदाता देश की सुरक्षा के लिए अपने बेटों को सेना में भेजता है तथा स्वयं हाड़ तोड़ मेहनत करके देशवासियों का पेट भरने का काम करता है लेकिन केन्द्र सरकार देश के धन – पशुओं के समर्थन में किसानों के खिलाफ कानून बनाने का काम कर रही है.
राजद इस कानून का घोर विरोध करता है तथा किसानों द्वारा चलाये जा रहे आन्दोलन का समर्थन करने के साथ केन्द्र सरकार से यह काला कानून वापस लेने की माँग करता है.इस दौरान प्रदर्शन में भाग लेने वालों में जिलाध्यक्ष परमात्मा राम ,जिला प्रवक्ता उमेश कुमार , बबन यादव ,हरेन्द्र सिंह पटेल ,परवेज आलम , विजय जायसवाल,शैलेंद्र यादव , रिजवान अहमद , चन्द्रमा राम ,अकबर हुसैन , सेराजूद्दीन अली , बिपिन यादव , अली राजा , रेयासत नवाज खान , जुबैर खान , ओमप्रकाश यादव , अख्तर ईमाम , दिनेश प्रसाद, दिलशाद अली, हबीबुल्लाह अंसारी सहित कई लोग शामिल थे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…