Categories: पटना

RJD की मंगलवार को राबड़ी आवास पर मीटिंग, नीतीश बदलेंगे बिहार सरकार ?

पटना: बिहार में आरसीपी सिंह के इस्तीफे के बाद अचानक बढ़े सियासी पारे के बीच लालू प्रसाद यादव की आरजेडी ने अपने सभी प्रवक्ताओं को हटा दिया है। तेजस्वी यादव ने किसी को भी बयानबाजी करने से सख्त मना किया है। पार्टी सूत्रों की मानें तो मंगलवार को सुबह 11 बजे से राबड़ी देवी आवास पर राजद विधायक दल की बैठक आयोजित होगी। चर्चा है कि इस बैठक में नीतीश कुमार की जेडीयू से गठबंधन को लेकर सभी विधायकों से बात हो सकती है। उधर, जेडीयू और हम भी जल्द ही विधायक दल की बैठक करेंगी।

गौरतलब है कि जब से जदयू से इस्तीफा दिया है, तभी से बिहार में अचानक सत्ता पलटने की चर्चा तेज हो गई हैं। कहा जा रहा है कि सीएम नीतीश कुमार अपनी गठबंधन पार्टनर बीजेपी से नाता तोड़कर तेजस्वी यादव से मिला सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो बिहार में एक बार फिर नीतीश-तेजस्वी सरकार देखने को मिल सकती है। इससे पहले दोनों पार्टियों ने साल 2015 में गठबंधन के साथ चुनाव लड़ा था और जीत भी मिली थी। लेकिन बाद में नीतीश कुमार ने गठबंधन तोड़ते हुए बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बना ली थी।

बीजेपी अभी चुप

खास बात है कि बिहार में लगातार राजनीतिक माहौल में बदलाव देखा जा रहा है, उसके बावजूद भी जेडीयू की गठबंधन साथी भाजपा कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रही है। हाल ही में जब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जब बिहार आए थे तो उन्होंने कहा था कि जेडीयू और भाजपा का गठबंधन 2024 लोकसभा ही नहीं बल्कि 2027 विधानसभा भी साथ चुनाव लड़ेगा। लेकिन जेडीयू की ओर से इस बारे में कुछ नहीं कहा गया था और अब तो जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने ही बीजेपी के साथ गठबंधन को लेकर साफ कह दिया है कि कल किसने देखा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026