Categories: छपरा

सारण से राजद के विधायक जितेंद्र कुमार राय और सुरेंद्र राम बने मंत्री

छपरा: बिहार में महागठबंधन के नयी सरकार का आज मंत्री मंडल विस्तार हो गया। राजभवन में नये मंत्रियों का शपथ दिलाया गया। राज्यपाल के समक्ष नये मंत्रियों ने पद एंव गोपनियता की शपथ ली। नये मंत्रीमंडल में सारण जिला से दो विधायकों को जगह मिली है। सारण मे मढौरा से राजद विधायक जितेंद्र कुमार राय और गड़खा से सुरेंद्र राम को मंत्री बनाया गया है। मढौरा के विधायक जितेंद्र कुमार राय का जनता में मजबूत पकड़ है।

वे लगातार तीसरी बार विधायक बने है। वहीं सुरेंद्र राम पहली बार राजद के टिकट पर विधायक बने है जिन्हें मंत्री बनाया गया है। अब देखना होगा कि इन दोनों मंत्रियों को कौन सा मंत्रालय की जिम्मेदारी दी जाती है। आरजेडी के वरिष्ठ नेता अवध बिहारी चौधरी को स्पीकर की कुर्सी दी गई है। नई सरकार में यादव के कुल 8 मंत्री बनाए गए हैं। मुस्लिम समुदाय से 5, अनुसूचित जाति से 5, अतिपिछड़ा – 4 ( इसमें से 1 धुनिया पसमंदा मुस्लिम, देश में पहली बार किसी अतिपिछड़ा धुनिया जाति से आरजेडी कोटे से मंत्री बने हैं), वहीं, कुशवाहा समाज से 2, कुर्मी से 2, राजपूत से 3, भूमिहार से 2, ब्राह्मण से 1, जबकि वैश्य समाज से 1 मंत्री बनाए गए हैं। बात करें तो नई सरकार में यादव का बोलबाला है।

यादव जाती के कुल 8 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है। ख़ास बात तो यह है कि आरजेडी के वरिष्ठ नेता अवध बिहारी चौधरी को स्पीकर की कुर्सी दी गई है। आपको बता दें, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की आपसी सहमति से ही मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026