परवेज अख्तर/सिवान:- राजद जिला सचिव इं.विपिन कुमार कुशवाहा ने विभिन्न पंचायत में लोगों से जनसंपर्क किया। जहां पंचायत के लोगों ने उनसे बिजली विभाग के द्वारा भेजे गए अधिक बिल के संबंध में शिकायत की। लोगों के शिकायत पर उन्होंने बिजली विभाग के महाराजगंज एसडीओ से मोबाइल पर बात कर समाधान करने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि गांव में सबसे अधिक लोग बिजली के गलत बिल आने से परेशान है ।लेकिन विभाग के द्वारा इसका समाधान नहीं किया जा रहा है। बल्कि फ्रेंचाइजी के दलालों द्वारा बिल सुधार के नाम पर ग्रामीणों से अवैध वसूली का खेल चल रहा है। इं. श्री कुशवाहा ने आगे बताया बिजली विभाग की मनमानी और गरीबों के शोषण कि शिकायत सभी प्रखंडों में है लेकिन सुशासन सरकार में गरीबों की कोई सुनने वाला नहीं है।कई ग्रामीणों के बिजली का कनेक्शन लिए 2 वर्ष हुए और इस दो वर्षो में ग्रामीण के पास 30 हजार से लेकर 50 हजार तक की राशि का बिजली बिल आया हुआ है । उन्होंने ने बिजली विभाग के एसडीओ से मांग किया कि बिजली बिल के सुधार के लिए अधिकारी शिविर लगा कर इन ग्रामीणों के समस्या का समाधान समय से करें ,नहीं तो राष्ट्रीय जनता दल के बैनर तले पीड़ित ग्रामीणों के साथ विभाग के खिलाफ मंगलवार को सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण पहुच धरना प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने बिजली फ्रेंचाइजी के संचालकों पर आरोप लगाते हुए कहा कि इन फ्रेंचाइजी के कर्मचारियों द्वारा ग्रामीणों के घर में लगे मीटर का रीडिंग नहीं करते है व मनमर्जी बिजली का बिल निकालकर ग्रामीणों को थमा देते है यह नहीं चलने दिया जाएगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…