परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के हसनपुरा प्रखंड के सिसवां कला पंचायत के भीखपुर निवासी सुरेंद्र यादव के आवास पर रविवार को जिलाउपाध्यक्ष ब्रजेश सिंह की अध्यक्षता में राजद कार्यकर्ताओं की बैठक की गयी. बैठक में पार्टी मजबूती को ले विस्तृत चर्चा की गयी. इस दौरान कुल एक दर्जन लोगों ने जदयू छोड़ राजद में शामिल हुये. जिसमें सुरेंद्र कुमार यादव अमन सिंह, वीरेंद्र यादव, अमीर कुमार यादव, अनुज कुमार यादव, श्रीभगवान यादव, विनोद यादव, आकाश कुमार गुप्ता, पिंटू कुमार गुप्ता, दीपक कुमार गुप्ता, मनीष कुमार यादव व मंजय यादव शामिल रहे.
इस दौरान जिलाउपाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि सभी राजद पूर्व प्रत्याशी हिना शहाब व राजद जिलाध्यक्ष परमात्मा राम के प्रति आस्था जताते हुये स्वेच्छा से राजद में शामिल हुये है. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष अवधेश चौहान, ईंजिनियर ओम प्रकाश यादव, विश्वकर्मा चौहान, मैनेजर यादव,टूनटून यादव,कन्हैया पटेल, सतीश राम आदि उपस्थित रहे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…