Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

राजद के कार्यकर्ता सम्मेलन में संगठन की मजबूती पर बल

परवेज अख्तर/सीवान :सदर प्रखंड के छोटपुर बाजार स्थित द्वारिका राम विद्यालय के परिसर में रविवार को राजद का कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष परवेज आलम ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हिना शहाब केंद्र एवं राज्य सरकार पर प्रकार करते हुए गरीब विरोध सरकार बताया। उन्होंने कहा कि यह सरकार जनता को झूठा वायदा कर ठगने का काम किया है, जिसे आगामी लोकसभा चुनाव में जनता इन्हें सबक सिखाएगी। पूर्व मंत्री अवध बिहारी चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ होते हैं। आप अपने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनावें। जिलाध्यक्ष परमात्मा राम ने कहा कि इस सरकार में महंगाई चरम पर है, जनता महंगाई से कराह रही है लेकिन सरकार इस पर नियंत्रण करने में असफल है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं तथा आम जनता को गोलबंद होने का आह्वान किया। बैठक को पूर्व मंत्री इंद्रदेव प्रसाद, विक्रम कुंवर,लीलावती गिरि, कृष्णा देवी, सीमा देवी, दारोगा खान, संजय सिंह, ओसिहर यादव, नंदजी राम, उमेश कुमार, रियासत नवाज खान, अभय यादव, चंद्रमा प्रसाद, विजय जायसवाल, लालबाबू चौधरी, भोला चौधरी, रमाशंकर चौधरी,सुभाष सिंह, हाजी अख्तर अली, पिंकी देवी, विपिन यादव, बबलू कुमार, शिवजी प्रसाद, रवींद्र यादव,रमाशंकर, नगीना चौधरी आदि ने संबोधित किया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026