परवेज अख्तर/सिवान : देश के बदलते हालात पर लोग काफी दुखी हैं। महंगाई अपने चरम सीमा पर है। देश की सत्ता साम्प्रदायिक शक्तियों के गोद में है। बीजेपी धर्म पर राजनीति कर देश को बांट रही है। यह बातें हिना शहाब ने जीरादेई के नरेंद्रपुर में पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। पूर्व मंत्री अवधबिहारी चौधरी ने कहा कि वर्तमान सांसद के पास झूठी घोषणा के सिवा अब कुछ नहीं बचा है। इससे जिले की जनता को सावधान रहना होगा। उन्होंने प्रदेश एवं केंद्र सरकार को गरीब विरोधी तथा घोषणाओं की सरकार बताया। वहीं जिलाध्यक्ष परमात्मा राम ने संगठन की मजबूती पर बल दिया। मंच का संचालन राजद नेता हरेंद्र सिंह, कृष्णा देवी, नागेंद्र सिंह, सुभाष पटेल, शिवजी यादव, पारस पांडेय, सत्येंद्र मिश्रा, अजय चौहान, उमेश यादव, प्रयाग यादव, राज कुमार चौधरी, कयूम अंसारी,चंद्रिका यादव, हरिशंकर यादव, बलिस्टर यादव आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…