हसनपुरा बाजार में सड़क की हुई मापी, हटेगा अतिक्रमण

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हसनपुरा प्रखंड मुख्यालय के हसनपुरा, अरंडा गोलाबाजार के मुख्य सड़क की मापी नगर पंचायत के पदाधकारियों द्वारा शुक्रवार से शुरू की गयी। सीओ प्रभात कुमार व नगर पंचायत के जेई प्रमोद कुमार की मौजूदगी में पहले दिन हसनपुरा करमासी मुख्य सड़क की मापी की गयी। जहां अमीन मनीष कुमार, भरत यादव, सीआई ओमकारनाथ राम, कार्यपालक अरविंद कुमार, अमित कुमार पांडेय थे। इसके पहले बाजार में नोटिस चस्पा कर बताया गया था कि शुक्रवार को सड़क की मापी की जाएगी।

वहीं मापी के क्रम में पदाधिकारियों ने बताया कि सड़क अतिक्रमण की मापी तीन से चार दिनों तक की जाएगी। वहीं अतिक्रमण में शामिल दुकानों को जेसीबी से तोड़ दिया जाएगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन की दृढ़ इच्छाशक्ति की कमी के कारण अतिक्रमण की समस्या बनी रहती है। लड्डू खान, जयशंकर प्रसाद, मो. रेयाज, कृष्णा कुमार, मनोज कुमार, शहनवाज हुसैन का मानना है कि प्रशासन के उदासीन रवैये से अतिक्रमण करने वालों के हौसले बुलंद रहते हैं। बाजार के समय भीड़ के दौरान जाम की समस्या रोजमर्रा की बात है। इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ता है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026