परवेज अख्तर/सिवान : महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशी जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने रविवार को जनता बाजार पर रोड शोर कर मतदाताओं से वोट मांगा। इस दौरान सिग्रीवाल ने कहा कि अभी मोदी को भारत के लिए जरूरी है। जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के मान सम्मान के लिए दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं वह आजतक किसी ने नहीं किया है। आज पूरे देश में एनडीए की लहर है। महागठबंधन कोसों दूर है। महागठबंधन का कोई नाम लेना नहीं चाह रहा है। उन्होंने कहा कि महाराजगंज क्षेत्र के मान सम्मान एवं समस्या के निदान के लिए हमेशा खड़ा रहते हैं।सिग्रीवाल के रोड शो के दौरान बाजार के व्यवसायियों ने उन्हें फुल माला पहनाकर, मिठाई खिलाकर स्वागत किया। रोड शो के दौरान हजारों समर्थक शामिल थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…