परवेज अख्तर/सिवान : शहर के वैसे वार्ड जहां अभी भी सड़क की समस्या है। इसे प्रमुखता से योजना लेकर पूरा किया जाएगा। शहर के वार्ड छह में नगर सभापति सिंधु सिंह, उप सभापति बबलू साह ने वार्ड पार्षद प्रियंका देवी की उपस्थिति में ईंटकरण सड़क का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि यह सड़क व नाला अनीश मिश्रा के घर से राजन तिवारी के घर तक बनेगी। इसे बनाने में करीब छह लाख 83 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। उप सभापति ने कहा कि गली-नली योजना के तहत शहर के अब कोई भी वार्ड सड़क व नाला से वंचित नहीं रहेगा। इसको लेकर करीब नौ करोड़ की योजनाएं स्वीकृत की गई है। सात निश्चय योजना का मुख्य उद्देश्य ही गली-नली व नल-जल की सुविधा हर गांव व वार्ड में उपलब्ध कराना है। मौके पर धनंजय सिंह, पूर्व सभापति बबलू चौहान, राजन तिवारी, अनीश मिश्रा, गणेश कसेरा, विद्यानंदन मिश्र, संवेदक नवीन कुमार सहित वार्ड के कई लोग शामिल थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…