परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के नौतन थाना क्षेत्र के नारायणपुर में एक घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट कर लूटपाट की घटना को अंजाम देने का मामला प्रकाश में आया है। इसको लेकर महिला ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है। पीड़िता मिलती देवी पति सुखारी साह के अनुसार बुधवार को प्रातः आठ बजे वह अपने घर में खाना बना रही थी।
तभी चार लोग उसके घर में घुस कर गाली गलौज एवं मारपीट करते हुए 5 हजार रुपये नगद तथा उक कंबल लेकर जाने लगे। महिला ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों द्वारा बीच बचाव किया गया। उसने बताया कि उसके हिस्से की जमीन हड़पने की नीयत से ऐसा किया जा रहा है। इस मामले में उसने चार लोगों को आरोपित किया है। इस संबंध में थाना प्रभारी अभिमन्यु कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है, मामले की छानबीन की जा रही है ।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…