Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिवान में सोशल मीडिया के कार्यालय में चोरी

परवेज़ अख्तर/सिवान:
शहर के कचहरी रोड स्थित वरीय अधिवक्ता सुभास्कर पांडेय के परिसर स्थित एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के कार्यालय में चोरों ने शुक्रवार की देर रात चोरी की घटना को अंजाम दिया। इतना ही नहीं चोरों ने कैंपस के अंदर मौजूद तीन अन्य दुकानों का ताला तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें सफलता हासिल नहीं हो सकी। चोरी की जानकारी शनिवार की सुबह दस बजे कार्यालय के बाहर प्रमाणपत्रों को बिखरा देख लोगों को हुई।

स्थानीय लोगों ने कार्यालय में कार्यरत आनंद पांडेय को सूचित किया। सूचना पर पहुंचे आनंद ने बिखरे सामान को देख पुलिस को सूचित किया।जानकारी के अनुसार चोरों ने कार्यालय की कुंडी का ताला तोड़कर अलमारी में रखे सारे कागजातों को पूरी तरह बिखेर दिया उसमें कई संस्था के रखे सारे कागजात प्रमाणपत्र, डेस्कटॉप, लेटर पैड, मोहर, कैस बुक लैपटॉप, वीडियो कैमरा, स्टूडियो लाइट , मुहर पैड, एक्सटेंशन तार, दस पीस शॉल, बैग आदि सामान की चोरी की है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026