Categories: पटना

व्यापारी के घर से 40 लाख की डकैती…..व्यापारी के 5 साल के पोते के सिर पर बंदूक रखकर की लूटपाट…..3 बम फोड़कर नेपाल भागे

पटना: सीतामढ़ी में व्यापारी के 5 साल के पोते के सिर पर बंदूक रखकर डकैत सोने-चांदी के जेवर समेत 40 लाख लूट ले गए। डकैत दो घंटे तक घर में रहे और एक-एक कमरे की तलाशी ली। डकैती के बाद जाते समय 3 बम भी मारे, ताकि उनका कोई पीछा न करे। परिवार ने बदमाशों की संख्या 12 बताई है। मामला सीतामढ़ी के मेजरगंज के नेपाल बॉर्डर स्थित बसबिट्टा बाजार का है। लूटपाट के बाद डकैत नेपाल के रास्ते फरार हो गए। हालांकि, डकैतों का घर में घुसते फुटेज बगल की दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया।

व्यापारी पुनितलाल दास अपने परिवार समेत घर में सोए थे। परिवार ने बताया कि सभी डकैत हथियार से लैस थे। बुधवार रात करीब 1:30 बजे के करीब वे घर के मेन दरवाजे को फांद कर अंदर घुस गए। इसके बाद उन्होंने परिवार के लोगों को एक-एक कर बंधक बना लिया। घटना के समय घर में कुल 6 लोग थे। इसके बाद 5 साल के मासूम को बंदूक की तान दी। डकैतों ने सभी को एक कमरे में बंद कर दिया। बाकी सारे डकैतों ने घर के हर कमरे में जा-जाकर जेवरात और सामान समेत 40 लाख की डकैती कर फरार हो गए।

व्यापारी ने बताया कि उनकी भाषा थोड़ी अजीब थी। आपस में वह जो भी बात कर रहे थे, कुछ समझ नहीं आ रहा था। सभी डकैत अंडरवियर में थे। लूटपाट के बाद वह सुबह 4 बजे के आसपास घर के बाहर निकले और एक के बाद एक कुल तीन बम फोड़े। इतना डर लग रहा था कि काफी देर तक हम बाहर नहीं निकले, लेकिन बम की आवाज सुन भीड़ लग गई। हालांकि, बगल की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी 6 से 7 डकैत देर रात 1 बजकर 24 मिनट पर घर के अंदर घुसते दिख रहे हैं।

गुरुवार की सुबह घटना की जानकारी स्थानीय थाना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना पर सदर DSP और मेजरगंज पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर एसएसबी की टीम ने भी पहुंचकर जांच की। SSB बैरगिनिया से डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया। लेकिन, स्क्वॉड घटनास्थल से नेपाल बॉर्डर पर जाकर रुक गया। SSB के अनुसार सभी हथियारबंद डकैत घटना को अंजाम देने के बाद नेपाल की ओर फरार हो गए।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026