Categories: पटना

दिनदहाड़े 7 लाख की लूट: ऑटोमोबाइल एजेंसी के मैनेजर बैंक में नगद जमा करने जा रहे थे, हथियार के बल पर कैश लूटा

पटना: मोतिहारी में राजा हीरो एजेंसी (ऑटोमोबाइल) से के मैनेजर से सात लाख रुपया लूट लिया। सोमवार सुबह मैनेजर तबरेज आलम और एजेंसी मालिक का भांजा सलाम बैंक में पैसे जमा करने जा रहा था। बस स्टैंड के करीब एक अपाची बाइक पर 4 बदमाशों ने उनकी बाइक को ओवरटेक कर रोक लिया। इसके बाद हथियार के बल पर सात लाख रुपैया, बैंक का चेक बुक, एटीएम कार्ड लूट फरार हो गए।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। पुलिस का कहना है कि लूटपाट की बात सामने आई है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। CCTV की मदद से बदमाशों की पहचान की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

मामले पर मैनेजर तबरेज आलम व सलाम ने बताया कि कुल पैसा एक बैग में रख अपने एजेंसी से सुगौली बस स्टैंड के करीब अवस्थित उज्जीवन बैंक में जमा करने ले जा रहे थे। इसी बीच बाइक सवार बदमाश बैग लूट कर फरार हो गए। पीड़ित का कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करे। बता दें कि रविवार देर रात जितना थाना क्षेत्र में चाकू मार कर व्यवसाई से चार लाख रुपया लूट का मामला सामने आया था। इस मामले में पुलिस ने अब तक गिरफ्तारी नहीं की है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026