Tarwara Hindi News

तरवारा में हथियार का भय दिखा राहगीर से बाइक व मोबाइल की लूट

परवेज अख्तर/ ​तरवारा (सिवान) : जी. बी. नगर थाना क्षेत्र के तरवारा गंडक नहर पुल से महज सौ गज की दूरी पर एसएच 73 पर बुधवार की रात करीब साढ़े नौ बजे हथियार बंद तीन अपराधियों ने एक बाइक सवार से बाइक लूट की घटना को अंजाम दिया। अपराधियों ने बाइक सवार की मोबाइल भी छीन ली और आसानी से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही जीबी नगर तरवारा की पुलिस ने कई ठिकानों पर छापेमारी की, लेकिन अपराधियों का कोई सुराग नहीं मिला। मामले में पीड़ित गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सफियाबाद गांव निवासी रवींद्र साह के पुत्र सुनील कुमार ने अज्ञात तीन अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित ने अपने आवेदन में कहा है कि वह अपनी बाइक (बीआर 29 डब्लू 7931) पर सवार होकर जा रहा था तभी पीछे से एक ही बाइक पर तीन अपराधी आए और बाइक को ओवर टेक कर रोक दिया। इसके बाद एक ने हथियार निकाल कर बाइक से उतर जाने को कहा जब इसका विरोध किया तो दो अपराधियों ने मारपीट की। इसके बाद बाइक छीन ली और पास में रखे मोबाइल को भी लूट लिया। पीड़ित ने रात में ही थाने में पहुंच कर इसकी सूचना थानाध्यक्ष को दी। जिसके बाद पुलिस ने पूरी रात संदिग्ध थानों में छापेमारी की, लेकिन अपराधियों का कोई सुराग नहीं मिला।
नवीन चंद्र झा

कहते हैं अधिकारी

बाइक सवार युवक से तीन अपराधियों ने मोबाइल और बाइक की लूट की है। फायरिंग की कोई सूचना नहीं है। अपराधियों की धरकपड़ के लिए संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी जारी है। जल्द ही इन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
नवीन चंद्र झा
एसपी, सिवान​

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026