परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के दरौली थाना क्षेत्र के दोन गांव में रविवार की रात एक आर्केस्ट्रा संचालक के घर हथियारबंद डकैतों ने बंधक बना दो घंटे तक लूटपाट की। विरोध करने पर आर्केस्ट्रा संचालक को बंधक बनाकर मारपीट की गयी। सूचना के बाद मौके पर पुलिस ने पहुंच कर घटना का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस ने एफएसएल की टीम से जांच कराने की जानकारी दी है। आकेस्ट्रा संचालक सद्दाम हाशमी ने बताया कि घटना उस समय हुई जब दोन-लेजा मुख्य मार्ग पर नहर के पास घर में थे। देर रात लगभग आठ की संख्या में कपड़ा से मुंह बांधे हुए हाथ में हथियार लिए छत के सहारे डकैत घर में प्रवेश कर गए। इसके बाद लूटपाट करने लगे। हमने जब विरोध किया तो मारपीट कर घायल कर दिए। डकैत नर्तकियों के नगदी, जेवर और कीमती साड़ियां लूट कर फरार हो गए। डकैती में चार-पांच लाख रुपए का सामान नर्तकियों से लूट ली गई हैं। थानाध्यक्ष जयनारायण राम ने कहा कि आर्केस्ट्रा संचालक के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस डकैतों की गिरफ्तारी के लिए संदेहास्पद जगहों पर छापेमारी कर रही हैं। शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…