समस्तीपुर: जिले में एक प्राइवेट कंपनी से दिनदहाड़े 17 लाख से अधिक की लूट को अंजाम दिया गया है. इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।
घटना जिले के चकमेहसी थाना के माली नगर की है. बताया जा रहा है कि 6 की संख्या में हथियारबंद अपराधी एक प्राइवेट कंपनी के ऑफिस में पहुंचे थे. वहां काम कर रहे लोगों को हथियार का डर दिखाकर बदमाशों ने उनसे 17 लाख 41 हजार की लूट को अंजाम दिया. इतना ही नहीं उन्होंने ऑफिस में लगे CCTV कैमरे को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
कंपनी के मालिक ने थाने में जाकर शिकायत की जिसके बाद पुलिस तुरंत एक्शन में आई. पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। आसपास लगे CCTV कैमरे को खंगाला जा रहा है. कंपनी के स्टाफ और मालिक से पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने पांच संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस द्वारा जल्द ही मामले का खुलासा कर लेने का दावा किया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…