Categories: पटना

रोहतास: ब्याह कर बहू को घर लाया बेटा, घूंघट उठाते ही मां हुई बेहोश, जाने क्या है पूरा मामला

परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
कहते हैं कि प्यार अंधा होता है. इस कहावत की एक बानगी बिहार के रोहतास में भी देखने को मिली है. खबर सासाराम के करगहर से है जहां एक युवक ने जब किन्नर से शादी कर ली, तो पूरे घर में बवाल हो गया. बताया जाता है कि कुछ दिन पूर्व एक नाच पार्टी में काम करने के दौरान करगहर का रहने वाला गोलू कुमार का पानापुर की रहने वाली किन्नर नंदनी से प्रेम हो गया, बाद में इन दोनों ने शादी कर ली और करगहर के ही एक किराए के मकान में रहने लगे. परिवारवालों को जब इसकी जानकारी हुई, तो दबाव बनाकर गोलू को किन्नर नंदनी से अलग करने की कोशिश की गई.

करीबी रिश्तेदार के घर रह रहे पति-पत्नी

जब इसकी जानकारी नंदनी को लगी तो वह गोलू के घर पहुंच गयी. अपने किन्नर बहू को देखकर गोलू की मां बेहोश हो गई. स्थिति तब गजब हो गया, जब गोलू की बेहोश माता को सिर पर पानी छिड़क कर उसकी किन्नर बहू उसे होश में लाने लगी. यह नजारा देखकर सभी हतप्रभ हो गए. उधर लोक लाज के भय से फिलहाल गोलू तथा उसकी किन्नर पत्नी करगहर से निकल कर किसी करीबी रिश्तेदार के यहां चले गए हैं. मोहल्ले वाले इस पूरे प्रकरण को देखकर तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं.

क्या कहते हैं ग्रामीण?

ग्रामीण छोटू कुमार कहते हैं कि जब से ये मामला प्रकाश में आया है तब से युवक गोलू के परिवार में हंगामा मचा हुआ है. गोलू की मां बार-बार बेहोश हो जा रही है, साथ ही उसके परिजन समस्या का हल निकालने के लिए परेशान है. एक किन्नर से शादी कर लेने के बाद करगहर में तरह-तरह की चर्चा हो रही है. लोग गोलू के भविष्य को लेकर बातें कर रहे हैं कि आखिर किन्नर कैसे किसी की पत्नी बनकर रह सकती है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026