परवेज अख्तर/सीवान : पुलिस लाइन परिसर में रविवार को जिलाधिकारी रंजीता के निर्देश पर एएसपी कांतेश मिश्रा, उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार, एसडीएम अमन समीर तथा मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात सदर बीडीओ रमेंद्र कुमार की मौजूदगी में जिले के विभिन्न थानों का लगभग 200 कांडों में जब्त लगभग 30 हजार लीटर शराब की बोतलों पर रोड रोलर चलाकर नष्ट कर दिया गया। विनिष्ट किए गए शराब की बाजार में अनुमानित कीमत तीन करोड़ रुपये आंकी जा रही है। शराब विनिष्ट के लिए नगर थाना, मुफस्सिल थाना, महादेवा ओपी व अन्य थाने के थानाध्यक्ष शराब लेकर आए थे। उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने बताया कि आदेश के बाद कुछ थानों में जब्त 30 हजार लीटर शराब पर रोलर चलाया गया। जिसकी कीमत लगभग तीन करोड़ की है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…