परवेज अख्तर/सिवान : पुलिस लाइन परिसर में शुक्रवार को जिलाधिकारी रंजिता के निर्देश पर एएसपी कांतेश मिश्रा, उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार तथा मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात सदर बीडीओ रमेंद्र कुमार की मौजूदगी में जिले के विभिन्न थानों से लगभग 150 कांडों में जब्त लगभग 15 हजार लीटर शराब की बोतलों पर रोड रोलर चलाकर नष्ट कर दिया गया। विनिष्ट किए गए शराब की बाजार में अनुमानित कीमत डेढ़ करोड़ रुपये आंकी जा रही है। शराब विनिष्ट के लिए सभी थाने के पदाधिकारी शराब लेकर आए थे। उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने बताया कि आदेश के बाद थानों में जब्त 15 हजार लीटर शराब पर रोलर चलाया गया। जिसकी कीमत लगभग डेढ़ करोड़ की है। अभी और थानों से शराब आ रहे हैं, पुलिस केंद्र पहुंचने के बाद वह नष्ट होगा। इसके पूर्व में हजारों लीटर शराब नष्ट किया गया था उस समय भी तकरीबन तीन करोड़ रुपये के शराब की बोतलों पर रोड रोलर चलाया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…