Categories: जिला

रालोसपा के जिला महासचिव के घर पर फिर हुई फायरिंग, बच्ची घायल

परवेज अख्तर/सिवान : नगर थाना क्षेत्र के दक्षिण टोला स्थित राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के जिला महासचिव मो. परवेज आलम के मकान पर गुरुवार की शाम हथियार बंद अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी। जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल कायम हो गया। वहीं फायरिंग के क्रम में जिला सचिव की भतीजी ने जब शोर मचाया तो अपराधियों ने पिस्टल की बट से उसके सिर पर वार कर उसे घायल कर दिया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल जावेद अहमद की पुत्री 15 वर्षीय मोनू है। अपराधियों ने जिला महासचिव के घर करीब तीन से चार राउंड फायरिंग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी। मामले में परवेज आलम ने बताया कि मेरे घर के नीचे ही मोबाइल का दुकान है जिस में बैठा था तभी दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने आकर पिस्टल से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, इसी बीच भतीजी कोचिंग से घर आ रही थी और फायरिंग देख शोर मचाया तो अपराधियों ने उसके सिर पर पिस्टल के बट से वार कर घायल कर दिया और जंक्शन की तरफ भाग निकले। घायल भतीजी सड़क पर गिरा देख उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। बता दें कि इस घटना के पूर्व 28 दिसंबर की रात्रि में भी हथियार बंद अपराधियों ने परवेज के घर पर फायरिंग की थी। उस समय करीब 10 राउंड से ज्यादा फायरिंग अपराधियों द्वारा की गई थी। उस समय अपराधियों की गोली से जिला सचिव की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई थी। उस समय अज्ञात पर मामला दर्ज कराया गया था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026