Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

रौनियार वैश्य जागरण रथ को हरी झंडी दिखा किया रवाना

परवेज अख्तर/सिवान : शहर के ठाकुरबारी धर्मशाला स्टेशन रोड सिवान के रौनियार वैश्य जागरण रथ को अखिल भारतीय रौनियार वैश्य महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रो. डॉ. राजा प्रसाद ने गुरुवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ सिवान, गोपालगंज, छपरा सारण के गांवों एवं प्रखंडों का भ्रमण करते हुए 30 दिसंबर रविवार को 11 बजे बापू सभागार गांधी मैदान के पास पटना पहुंचेगा। रथ रवाना करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि रौनियार समाज अन्य समाज की तुलना में ज्यादा शोषित एवं पिछड़ा है, रौनियार वैश्य समाज के आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षणिक, सुरक्षा एवं उन्नति संपूर्ण विकास के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया। हम अपने परिवार एवं समाज के विकास के लिए एकजुट होकर संघर्ष करें।रैली के माध्यम से लोगों ने 30 दिसंबर को अधिक से अधिक संख्या मेंपटना चलकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कुमार, प्रदेश सचिव विश्वनाथ प्रसाद, सिवान जिला प्रभारी महिला आशा देवी, युवा अध्यक्ष नीरज कुमार, राम नारायण, केदार प्रसाद, शंकर प्रसाद, विवेक कुमार, मीडिया प्रभारी डॉ. धीरज कुमार, कृष्ण कुमार, उमेश कुमार, गौतम प्रसाद राजकुमार प्रसाद, प्रशांत नाथ, मोतीलाल, अमरनाथ, सचिन कुमार, लालजी, दीना प्रसाद प्रसाद, धर्मनाथ प्रसाद, दीनानाथ प्रसाद, रामबाबू सहित काफी संख्या में रौनियार बंधु उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026