परवेज अख्तर/सीवान :- जिले के जीरादेई प्रखंड क्षेत्र के शिवपुर सकरा गांव के निवासी विजय शर्मा की पुत्री अनुराधा शर्मा ने जज बन कर पूरे सीवान जिला का नाम रोशन कर दिया है. अनुराधा शर्मा 13 महीना जज की ट्रेनिंग कंपलीट कर जज के पद पर नियुक्त हुई है . इनकी प्रारंभिक शिक्षा उड़ीसा के कटक शहर के केंब्रीज स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा किया. उसके बाद रेवेंस कॉलेज से ग्रेजुएशन की पढ़ाई कंपलीट किया. उसके बाद मधुसूदन लॉ कॉलेज से लॉ की पढ़ाई कंपलीट की और कॉलेज की टॉपर बन गयी. अनुराधा 2016 में जुडिशियरी की एग्जाम पास की और 13 महीना की ट्रेनिंग कंपलीट कर अभी सिविल जज के पद पर नियुक्त हुई हैं. अनुराधा दो बहन और एक भाई के बीच में यह सबसे बड़ी हैं. अुनराधा की छोटी बहन सुनैना शर्मा एमबीए में गोल्ड मेडलिस्ट रह चुकी है. इनके सबसे छोटे भाई गोर्वधन शर्मा इंजीनियरिंग की पढ़ाई कंपलीट कर टीसीएस कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत है . बताते चले कि अनुराधा की शादी पिछले वर्ष कटक शहर में ही सोमनाथ रावत के साथ हुई थी. इनकी सफलता पर शिवपुर सकरा गांव में खुशी का माहौल है. गांव के लोग सहित पूरे परिवार के लोग अपने पर गर्व कर रहे हैं. अनुराधा के पिता विजय शर्मा अपने पत्नी गीता देवी के साथ फिलहाल उड़ीसा में रहते है . वहां कटक शहर ऑटोमोबाइल वर्कशॉप चलाते है. इधर गांव में आने पर भी ग्रामीणों द्वारा स्वागत किया जायेगा .
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…