परवेज अख्तर/सिवान: सीवान आरपीएफ व सीआईबी की टीम ने जी.बी.नगर थाना क्षेत्र की तरवारा बाजार में मंगलवार को छापेमारी कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है।छापेमारी का नेतृत्व सीआईबी के अधिकारी मुकेश कुमार सिंह कर रहे थे।आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह ने बताया कि उक्त छापेमारी में तरवारा बाजार स्थित कुर्म टोला गांव निवासी अख्तर हुसैन के पुत्र इरफान अली तथा गौतम प्रसाद के पुत्र प्रदीप कुमार को गिरफ्तार किया गया है।इंस्पेक्टर श्री सिंह ने बताया कि पकड़े गए दोनों लोग आईआरसीटीसी के पर्सनल अकाउंट से अवैध टिकटों का व्यापार करते आ रहे थे।जिसको साइबर सेल के तकनीकी के आधार पर जांच उपरांत गिरफ्तार किया गया है।इन लोगों के पास से एक लाख से अधिक रूपए मूल्य का टिकट बरामद की गई है।खबर प्रेषण तक सीआईबी के अधिकारी मुकेश कुमार सिंह दोनों लोगों से गहन पूछताछ कर रहे थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…