✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
नई दिल्ली से बरौनी को जाने वाली 12554 वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के एक वातानुकूलित कोच से चेकिंग के दौरान एस्कॉर्ट पार्टी ने 52 लाख रुपए मूल्य के सोने की अंगूठी सहित एक व्यक्ति को हिरासत में लिया. हिरासत में लिए गए व्यक्ति का नाम अमन वर्मा है जो उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद के वार्ड नंबर 25 निवासी स्वर्गीय राजेश वर्मा का पुत्र है.आरपीएफ निरीक्षक अजय कुमार यादव ने बताया कि गोरखपुर एस्कोर्ट पार्टी द्वारा चेकिंग के दौरान मैरवा सीवान के मध्य गाड़ी संख्या 12554 वैशाली एक्सप्रेस में कोच नंबर बी/4 के दरवाजे के पास एक व्यक्ति अमन वर्मा के पास से पीली धातु के पाये जाने की सूचना दी गई.
उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही आरपीएफ पोस्ट सीवान एवं ट्रेन सं 12554के स्कोर्ट पार्टी के संयुक्त कार्रवाही में उक्त के पास से मिले बैग के चेकिंग के दौरान लगभग कुल ग्राम 1137.74 ग्राम सोने का आभूषण (अंगूठी) जिसकी कीमत लगभग 52 लाख है के साथ पकड़ा गया. उन्होंने बताया कि मौके पर उपरोक्त व्यक्ति द्वारा कोई भी संबंधित कागजात उक्त आभूषण के संबंध में प्रस्तुत नहीं किया गया. लिहाजा उपरोक्त आभूषण के साथ उपरोक्त व्यक्ति को आरपीएफ पोस्ट सीवान पर डिटेन कर अग्रिम कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…