पटना: बिहार में पंचायत चुनाव से पहले पंचायतों को बड़ी राशि अलॉट की गई है. पंचायती राज विभाग ने इस संबंध में पत्र जारी किया है. सबसे अधिक राशि मुखिया को मिलेगी इसके बाद पंचायत समिति और तीसरे नंबर पर जिला परिषद को राशि मिलेगी। 15वें वित्त आयोग की अनुशंसा के आलोक में वित्तीय वर्ष 2020-21 में केंद्र सरकार से प्राप्त अनुदान Tied की द्वितीय किस्त जारी की गई है.
इसके तहत त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के लिए12 अरब 54 करोड़ 50 लाख की राशि रिलीज किया गया है. पंचायती राज विभाग ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि कुल राशि का 70 फ़ीसदी ग्राम पंचायत को, 20 फ़ीसदी पंचायत समिति को और जिला परिषद को 10 फ़ीसदी के अनुपात में वितरण किया जाना है. पंचायती राज विभाग के अनुश्रवण पदाधिकारी कल्पना कुमारी ने राशि जारी करने के संबंध में प्रधान महालेखाकार को जानकारी दी है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…