पटना: राजधानी पटना में अपराधियों ने अटल पथ पर दिनदहाड़े 45 लाख रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना के मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार, पटना के अटल पथ पर दिनदहाड़े प्राइवेट कंपनी के कर्मचारियों से 45 लाख रुपये की लूट हुई है. लूट का विरोध करने पर अपराधियों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पाटलिपुत्रा थाना क्षेत्र के इंद्रपुरी रोड नंबर 10 पर 6 की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. कहा जा रहा है कि ये कर्मचारी वैशाली हौंडा के थे। कर्मचारियों ने बताया कि वे वैशाली हौंडा का ही पैसा लेकर बैंक ऑफ़ इंडिया में जमा करने जा रहे थे. तभी अटल पथ पर 6 की संख्या में अपराधी मौके पर पहुंचे और हथियार का भय दिखाकर उन्होंने लूटपाट की. कर्मचारियों ने जब इसका विरोध किया तो उनके साथ मारपीट भी की गई है। फिलहाल इस घटना के बाद से मौके पर हड़कंप मच गया है. सूचना पर कई थाने की पुलिस पहुंच चुकी है. कमचारियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगालने की बात कह रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…