Tarwara Hindi News

कलश यात्रा के साथ रुद्र महायज्ञ आज से, तैयारी पूरी

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के जी.बी. नगर थाना क्षेत्र के महावीरगंज कला डुमरा बाजार में 108 रुद्र महायज्ञ की तैयारी पूरी कर ली गई है। समीति द्वारा यज्ञ स्थल को दुल्हन की तरह सजाया गया है। सोमवार को हाथी, घोड़े, बैंड बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली जाएगी। लोक मंगल पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि सोमवार की सुबह महायज्ञ स्थल से कलश शोभा यात्रा निकाली जाएगी,इसमें 21 सौ कन्या समेत काफी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे। अयोध्या से पधारे आर्य संत स्वामी वरुणजी महाराज ने बताया कि 26 मार्च को पंचांग पूजन, 27 मार्च को वेदी पूजन एवं अरणी मंथन किया जाएगा।

प्रत्येक दिन वृंदावन से पधारे लीला मंडली द्वारा रामलीला एवं रासलीला कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। साथ ही आचार्याें द्वारा संध्या समय प्रवचन किया जाएगा। महाराज ने बताया कि यज्ञ की पूर्णाहुति दो अप्रैल को होगा। महायज्ञ को ले श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024