Categories: पटना

यूपी से बिहार पहुंची बच्चा चोर की अफवाह, कटिहार में 6 बंधक बनाए गए, बेगूसराय में महिला पिटी

बच्चा चोरी की अफवाह उत्तर प्रदेश से अब बिहार पहुंच गई है। कटिहार में बच्चा चोरी के आरोप में लोगों ने 6 लोगों को बंधक बनाकर उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की गई। वहीं, बेगूसराय में एक महिला के हाथ-पैर बांधकर लोगों ने बुरी तरह से पीट दिया। गुस्साए लोगों ने पुलिस पर भी हमला करने की कोशिश की। पिछले कुछ दिनों से यूपी के कई जिलों में भी बच्चा चोरी की अफवाह पर लोगों की पिटाई की खबरें आ रही हैं।

कटिहार जिले में आजमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में बच्चा चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने 6 लोगों को बंधक बना लिया l पकड़े गए लोग बंगाल के मालदा जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि मदरसा में चंदे के लिए ये लोग आजमनगर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव-मोहल्ले में घूम-घूम कर पैसा इकट्ठा कर रहे थे l  इसी दौरान एक बच्चे को अपने गाड़ी में बिठा कर ले जाने लगे।  जिसकी खबर ग्रामीणों को लग गई। ग्रामीणों ने सभी को बंधक बना लिया और उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी।

आजमनगर थाना अध्यक्ष राजीव कुमार झा दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर किसी तरह माहौल शांत कियाl  इस बीच कई ग्रामीणों ने बताया कि बंगाल से आए  दिन कई लोग चंदा मांगने के नाम पर गांव में आते हैं और बच्चे चोरी कर ले जाते हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बेगूसराय में भीड़ ने महिला को बंधक बनाकर जमकर पीटा

दूसरी ओर, बेगूसराय जिले में लाखो ओपी क्षेत्र के वाजितपुर मोहल्ले में भीड़ का तालिबानी चेहरा देखने को मिला। यहां शनिवार को सैकड़ों लोगों ने बच्चा चोरी के आरोप में 40 साल की एक विक्षिप्त महिला को बंधक बना लिया। बांस के पेड़ से उसके हाथ-पैर बांध दिए और फिर जमकर उसकी पिटाई की गई। महिला भीड़ से जान की दुहाई मांगती रही, लेकिन गुस्साए लोगों ने उसकी एक न सुनी। पिटाई से महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई।

कुछ घंटे बाद सूचना मिलने पर ओपी अध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले महिला के हाथ-पैर खोले। इस बीच भीड़ ने पुलिस पर भी हमला करने की कोशिश की। मगर पुलिसकर्मियों ने चालाकी से जख्मी महिला को अपने कब्जे में ले लिया और फिर उससे हाथ जुड़वाकर माफी मंगवाते हुए अपने साथ ले गई। महिला को इलाज के लिए सदर अस्तपाल भेजा गया।स्थानीय महिलाओं के अनुसार बच्चा चोर महिला की संख्या पांच थी। इनमें से एक पकड़ी गई और चार अन्य महिलाएं भाग गईं।

आरोप है कि महिला स्कूल में छुट्टी के बाद घर जा रहे बच्चों को चॉकलेट देकर बहला रही थी। बच्चों ने उसकी बात नहीं मानी और भागकर घर पहुंच गए। उन्होंने परिजन को जानकारी दी तो देखते-देखते मोहल्ले के लोग जुट गए और महिला को खोजकर दबोच लिया।

यूपी में बच्चा चोरी के आरोप में पिटाई के कई मामले

पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश में बीते कुछ दिनों से बच्चा चोरी के शक में पिटाई के कई मामले सामने आए हैं। यूपी पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि जो लोग बच्चा चोरी की अफवाह फैलाकर मॉब लिंचिंग की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ रासुका लगा दी जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026