Categories: छपरा

सारण में नंदी के दूध पीने की अफवाह, भक्त का दावा- चम्मच लगाते ही दूध हो रहा गायब

छपरा: कई साल बाद एक बार फिर नंदी के दूध पीने की अफवाह फैल रही है। रविवार को सबसे पहले मशरक के तख्त टोला में यह मैसेज वायरल हुआ। लोग मंदिरों में पहुंच कर नंदी को दूध पिलाने की कोशिश करने लगे। कुछ देर बाद मशरक में अफवाह फैली।शाम होते-होते मशरक स्टेशन शिव मंदिर मे यह अफवाह तेजी से फैल गई।

जिससे मंदिरों में महिला पुरुष की भीड़ उमड़ पड़ी।मशरक तख्त स्थित शिव मंदिर में नंदी के दूध पीने का वीडियो बनाकर किसी ने वायरल कर दिया। कुछ देर में ही महिलाओं की भीड़ पहुंच गई। नंदी को दूध पिलाने का सिलसिला शुरू हो गया। मंदिरों में सैकड़ों लोग नंदी प्रतिमा को चम्मच से दूध पिलाते नजर आए।स्थानीय नागरिक उमेश बाबा,रितिक राजवाड़ा ने कहा कि दूध या पानी भरा चम्मच लगाते ही दूध गायब हो रहा है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026