परवेज अख्तर/सिवान : चुनाव कराने में प्रशासन की हनक देखी गई। शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए पूरे दिन प्रशासन की गाड़ियां दौड़ती रही। चुनाव से पूर्व जिलाधिकरी रंजिता एवं पुलिस कप्तान नवीन चंद्र झा ने शांति पूर्वक चुनाव संपन्न कराने के लिए रोज- रोज प्रशासनिक तैयारी की घोषणा करते रहे। अभी मतदान केंद्रों पर शांति पूर्वक चुनाव के लिए प्रशासन द्वारा चाक चौबंद व्यवस्था की बातें कही थी। लोगों में इस बात की आस लगी थी कि एक बार फिर से पंजाब पुलिस, असम पुलिस, सीआरपीएफ द्वारा चुनाव कराया जाएगा, लेकिन जिलाधिकारी एवं पुलिस कप्तान ने होम गार्ड, चौकीदार, जिला पुलिस बल एवं दारोगा के सहारे पूरे क्षेत्र में चुनाव शत-प्रतिशत शांति पूर्वक सम्पन्न करा ली है। क्षेत्र के मवालियों पर प्रशासन के सख्त कार्रवाई का भय चढ़ा हुआ था। कही भी किसी भी तरह का बवाल अथवा उपद्रव नहीं दिखा। हां इतना जरूर दिखा कि स्थानीय प्रशासन, सेक्टर पदाधिकारियों ने लगातार भाग दौड़ करते रहे।

प्रशासन के कड़े तेवर से दुबके रहे शरारती तत्व

भगवानपुर में प्रशासन के कड़े तेवर देख शरारती तत्व दुबके रहे। प्रशासनिक पदाधिकारी विभिन्न बूथों का दौड़ा करते रहे। महाराजगंज में एसडीओ मंजीत कुमार, एसडीपीओ हरीश शर्मा, भगवानपुर के बीडीओ डॉ. अभय कुमार, सीओ युगेश दास, थानाध्यक्ष विपिन कुमार सहित अन्य अधिकारियों का हनक क्षेत्र में दिखा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026