परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड के पलटूहाता गांव निवासी धनंजय सिंह के पुत्र रूपेश ने कठिन परिश्रम के बदौलत बिहार न्यायिक सेवा के अंतर्गत सिविल जज बनकर गांव से लेकर जिला एवं पूरे बिहार का नाम रोशन किया है। रूपेश ने बिहार न्यायिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा में पहले प्रयास में ही सफलता अर्जित की है। लहराया है। उनकी सफलता पर उनकी माता विमल देवी ने हर्ष व्यक्त किया है। स्वजनों ने बताया कि रूपेश की प्रारंभिक शिक्षा गांव के राजकीय बुनियादी विद्यालय में हुई।
गोपालगंज के माधोपुर स्थित डीपी उच्च विद्यालय से मैट्रिक की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद सारण से स्नातक पास कर वाराणसी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) से विधि स्नातक एवं विधि स्नातकोत्तर की परीक्षा उत्तीर्ण की। परीक्षा में सफल होने के बाद रूपेश ने बताया कि मैट्रिक की परीक्षा से लेकर विधि स्नातकोत्तर तक का परिणाम प्रथम श्रेणी से ही पास किया हूं। माता-पिता, अभिभावक, गुरुजनों एवं दोस्तों के प्यार, मार्गदर्शन और सहयोग के कारण पहले ही प्रयास में सभी तरह की परीक्षाएं पास करने का गौरव भी हासिल हुआ है। रूपेश की सफलता पर स्वजन व गांव के लोगों सहित उनके सभी दोस्तों ने बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…