पटना

रूपेश सिंह हत्याकांड मामले में पप्पू यादव ने पूर्णिया के डीएम पर लगाए संगीन आरोप

पटना: बिहार के पटना में इंडिगो के स्टेशन हेड ( Indigo Station Head ) रूपेश कुमार सिंह हत्याकांड को लेकर पूर्व सांसद और जन अधिकार पार्टी के संरक्षक पप्पू यादव ने बड़ा बयान दिया है. पप्पू यादव ने आरोप लगाया है कि बिहार के एक डीएम ने पूर्णिया में 70 आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को लाइसेंस दिया गया है. इस डीएम और रूपेश सिंह में क्या सम्बन्ध है, इसकी जांच होनी चाहिए. साथ ही लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग में बड़े पैमाने पर ठेकेदारी में दखलअंदाजी के कारण रूपेश सिंह की हत्या तो नहीं हुई है उसकी भी जांच होनी चाहिए.

पप्पू यादव ने कहा कि दरभंगा में नहरों के निर्माण में होने वाली ठेकेदारी में रूपेश की संलिप्तता को भी हत्याकांड से जोड़कर देखा जाना चाहिए. पप्पू यादव ने सभी आईएएस को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने और रूपेश सिंह हत्याकांड की जांच CBI से कराने की सरकार से मांग की है. जाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि शराब और बालू से अवैध संपत्ति खड़ा करने वालों की 3 महीने के अंदर सरकार संपत्ति की जांच कराएं और ईडी से इन सभी की संपत्ति को जप्त करवाने की भी करवाई करें.

पप्पू यादव ने रीगा चीनी मिल को अविलंब खोलने और सरकार से इस मिल के लिए 60 करोड़ रुपये आवंटित करने की भी मांग की है. मालूम हो कि पटना में इंडिगो के स्टेशन हेड रूपेश सिंह की हत्या के पांच दिन बाद भी पुलिस के हाथ अभी तक इस केस में खाली हैं. राजधानी पटना में हुई इस हाई प्रोफाइल घटना के बाद पुलिस और नीतीश कुमार के शासन पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026