परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के जी.बी नगर तरवारा थाना क्षेत्र के बसीलपुर गांव में अपाची सवार अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर निर्मम हत्या कर डाली है। हत्या के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना पाकर पहुंची स्थानीय पुलिस द्वारा शव को अपने कब्जे में लेने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन खबर प्रेषण तक शव घटनास्थल पर पड़ा हुआ है। मृतक की पहचान बसीलपुर गांव निवासी डॉ आफाक अहमद के 22 वर्षीय पुत्र मोहम्मद असगर अली के रूप में की गई है।
इस संबंध में जी.बी. नगर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि अपाची सवार अपराधियों द्वारा युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संदिग्ध ठिकानों पर एक टीम गठित कर छापेमारी जा रही है। उधर उक्त घटित घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है परिजन दहाड़ मार बिलख रहे हैं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…