Tarwara Hindi News

यज्ञ कराने से होता है विश्व का कल्याण : संगीता गार्गी

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के जी. बी. नगर थाना क्षेत्र के सकरा बाजार पर चल रहे सात दिवसीय हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के छठे दिन आचार्य पंडित मुरारी पाठक ने बताया कि यज्ञ में 33 करोड़ देवी-देवताओं का आह्वान किया जाता है जिससे विश्व कल्याण में सुख समृद्धि होती है। यही नहीं यज्ञ करने और कराने से सभी दुखों का नष्ट होता है तथा शांति मिलती है। उन्होंने बताया कि यज्ञ के दौरान हवन करने का बहुत बड़ा महत्व है जिससे हवन की जाती है। भागवताचार्य पंडित रामानुज शास्त्री ने बताया कि यज्ञ में दान देने से धन की कमी नहीं होती है, इसलिए सभी को यज्ञ में दान देना चाहिए। यज्ञ स्थल की प्रदक्षिणा करने का बड़ा महत्व है, इसलिए यज्ञ स्थल का प्रतीक्षा करना अनिवार्य है। प्रवचनकर्ता कुमारी संगीता गार्गी ने राम भक्त हनुमान कथा और श्रीरामचंद्र की कथा सुनकर श्रोता झूम उठे और जय श्रीराम जय श्रीराम की जय घोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। उन्होंने कहा कि राम भक्त हनुमान सीता की खोज करते हुए सोने की लंका में आग लगा दी, वहीं मूर्छित पड़े लक्ष्मण के प्राण बचाने के लिए संजीवन बूटी की पहचान नहीं होने पर पर्वत ही उठा लाए जिससे लक्ष्मण के प्राण बचाई गई। इस दौरान बिट्टू बाबा, ब्रजेश चतुर्वेदी, कुंदन कुमार, पंडा बाबा, चुन्नू बाबा पंडित, राधारमण महाराज, मनोज सोनी, राजकुमार उपाध्याय, मनोज सिंह,रामएकबाल भगत, अरुण चौरसिया, आनंद मोहन सिंह, शंभू कुमार, बाबू नंदकुमार, हकीम मंसूरी, जवाहर प्रसाद, प्रमोद सिंह, सत्य प्रकाश उपाध्याय, अनूप सोनी समेत काफी संख्या में श्रोता उपस्थित थे।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024