Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

दुःखद: बिजली करंट के चपेट में आने से 4 वर्षीय सत्यम कुमार की मौत, स्वजनों में कोहराम

परवेज अख्तर/ सीवान:
जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के इनौली गांव निवासी उपेंद्र कुमार महतो के 4 वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार की  मौत बिजली के चपेट में आने से हो गई। उसके मौत के बाद से स्वजनों में कोहराम मच गया है।घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि वह अपने दरवाजे के सामने खेल रहा था कि तब तक ऊपर से गुजरी विद्युत की जर्जर तार एक ट्रक से टकरा कर नीचे गिर गई।जिससे सत्यम बिजली की तार के चपेट में आ गया।आनन-फानन में इलाज हेतू उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बसंतपुर में दाखिल कराया गया।जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उधर घटना की सूचना जैसे ही बसंतपुर थानाध्यक्ष रणधीर कुमार को मिली तो मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने उसके शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिवान सदर अस्पताल भेज दिया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अहमद अली ने बताया कि मृतक के गर्दन विद्युत तार से बिल्कुल झुलस गया।उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद उसके शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024