परवेज़ अख्तर/सिवान:
देवरिया (यूपी) जिले के लार थाना के राम जानकी मार्ग खेमादेई मोड़ के पास शुक्रवार की देर संध्या ट्रक की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत हो गई। मृतक आंदर थाना क्षेत्र के फतेहपुर निवासी वकील सिंह का पुत्र संतोष कुमार सिंह है। घटना की सूचना मिलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया।बताया जाता है कि शुक्रवार की देर संध्या संतोष कुमार सिंह अपनी बाइक से देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र के एक गांव में जा रहा था तभी एक ट्रक की चपेट में आने उसकी मौत घटनास्थल पर हो गई। गश्त में निकली लार थाने की पुलिस टीम ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन जब कोई पहचान पत्र नहीं मिला तो बाइक नंबर के माध्यम से पुलिस ने जानकारी जुटा कर आंदर थाना को सूचित किया।
इसके बाद स्थानीय पुलिस ने स्वजनों को घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही स्वजन लार पहुंच गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा स्वजनों को सौंप दिया। शव के आते ही स्वजनों में मचा कोहराम :फतेहपुर निवासी संतोष कुमार सिंह की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पत्नी सिधु देवी, पिता वकील सिंह एवं बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। आसपास के ग्रामीण स्वजनों को सांत्वना दे रहे थे। ज्ञात हो कि मृतक को एक पुत्री शिखा कुमारी और एक पुत्र शिवकुमार है। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है। लोग परिजनों को सांत्वना दे रहे थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…