परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के दरौली थाना क्षेत्र के दोन खुर्द गांव के गुरुवार की सुबह तालाब में डूबने से एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक गांव का ही मिश्री लाल गुप्ता बताया जाता है।जानकारी के अनुसार मिश्रीलाल गुप्ता गुरुवार की सुबह शौच करने तालाब की ओर गया था। शौच करने के बाद तालाब में हाथ-पैर धोने गया तभी उसका पैर फिसल गया और गहरे पानी में डूब गया। जब ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई तो काफी संख्या में ग्रामीणों तालाब के पास एकत्रित हो गए और तालाब से उसे बाहर निकाल इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
इस मामले में मृतक के भतीजा मधु प्रसाद गुप्ता ने दरौली थाना में आवेदन दिया है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिवान भेज दिया। मिश्रीलाल अपने परिवार सहित कानपुर में रहता था। करीब 10 दिन पूर्व कानपुर से अकेले ही गांव आया था। उसकी पत्नी फुल देवी सहित परिवार के सभी सदस्य कानपुर से अपने गांव दोन खुर्द दीपावली में आने वाले थे, तब तक गुरुवार को मिश्री लाल गुप्ता की मौत की सूचना मिलने से परिवार में शोक व्याप्त हो गया। मिश्रीलाल को पत्नी समेत एक पुत्री तथा तीन पुत्र हैं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…