दुःखद: अहले सुन्नत वल जमात के पैरोकार हजरत मौलाना शबिहुल कादरी का पटना में इंतकाल, मंगलवार होगी सिवान में जनाजे की नमाज़

✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
सिवान शहर के एमएम कालोनी निवासी मौलाना शबीहुल कादरी का पटना में इलाज के दौरान रविवार की रात्रि 10 बजे इंतकाल हो गया। इसकी सूचना मिलते हीं जिलेवासियों में शोक की लहर दौड़ गई।वह मखदूम सराय स्थित गोसुलवरा अरबी कालेज के संस्थापक सचिव व शुक्ला टोली स्थित मदरसा मोहिउल उलूम के सचिव थे।उनके जनाजे की नमाज मंगलवार की दोपहर दो बजे हरदिया मोड़ के समीप दरबार बगीचा में अदा की जाएगी और सुपुर्द ए खाक गौसुलवारा अरबी कालेज में किया जाएगा।उनके निधन पर जेडए इस्लामिया कालेज के सचिव जफर अहमद गनी ने बताया कि मौलाना शबीहुल कादरी साहब का इंतकाल समाज के लिए ऐसी कमी के बराबर है जिसकी भरपाई मुश्किल है। वहीं एमएलसी केदार पांडेय के पुत्र के निधन पर भी उन्होंने गहरी संवेदना व्यक्त की। एमएलसी के अनुमंडल प्रतिनिधि शिफ्तुल्लाह उर्फ गोरख नेता ने भी संवेदना व्यक्त की है।

दूसरी ओर पचरुखी प्रखंड के तरवारा बाजार स्थित जामिया बरकाती अनवारुल उलूम मदरसा में सोमवार को शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव अब्दुल करीम रिजवी ने बताया कि मौलाना एक अजीम शख्सियत थे। उनके इंतकाल से देश और दुनिया में रंजो गम का माहौल है। इस दौरान मौलाना हामिद रजा, मौलाना मोहम्मद रजा समसी, हाफिज,मो.शहाबुद्दीन,मौलाना अब्दुल हमीद,मौलाना फैयाज आलम कादरी, मौलाना अहमद रजा, मो. नूरेन हाफिज,तनवीर उल कादरी, मौलाना लियाकत आदि ने शोक व्यक्त किया है। इसके अलावा उर्दू एक्शन कमेटी के जिला सदर फारुक सिवानी ने मौलाना शबीहुल कादरी के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि मौलाना नेक दिल इंसान थे।

इनके अलावा अल सऊद अहमद, राज सिवानी,डा. इरशाद अहमद, शमरुन नेशा,मौलाना शमीम तोराबी जाहिद सिवानी, फहीम जोगापुरी, कमाल मिरापुरी, शफिर मखदुमी, बदरुद्दीन खान, डा.अली असगर, प्रो. इसरार, जदयू नेता शब्बर इमाम, अनवर सिवानी, आवन इंडिया के अध्यक्ष इरशाद अली खान,मो. एनयतुल्लाह नन्हें, अनवर हुसैन राजन,मौलाना इमरान,मौलाना अशरफ,उमर फारूक,मुफ़्ती इरफान चिश्ती, मौलाना असलम,मौलाना अजीजुर्रहमान,मौलाना अब्दुल मुस्तफा,मुफ़्ती सुल्तान,मौलाना फैयाज अहमद,हाफिज हसीब अशरफी, हाफिज हारून वारसी, बाघड़ा मदरसा के हेड मास्टर हाफिज मुजीबूर रहमान साहब समेत जिले के तमाम मदरसा के शिक्षक तथा हेड मास्टर ने भी शोक व्यक्त किया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026