Siwan News

सड़क दुर्घटना है या हत्या?

तरह -तरह के अटकलों का बाजार गर्म

परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सूता फैक्ट्री रोड स्थित भादा मोड़ के सड़क के किनारे बुधवार की तड़के एक अज्ञात बृद्ध की मौत सड़क दुर्घटना में हो गयी। सुचना पाकर पहुँची पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर सीवान सदर अस्पताल भेज दिया।उधर इस घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह के अटकलों का बाजार गर्म हो गया है लोग जितनी मुंह उतनी बातें कर रहे है। इस बाबत थाना प्रभारी अभिजीत कुमार ने बताया की मृतक की पहचान के लिए प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया की लाश को देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है की बृद्ध किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया है जिससे उसकी मौत हो गयी है। बहरहाल मामला चाहे जो हो पुलिस ने लाश का पोस्मार्टम करा कर पोस्मार्टम हॉउस में रखी है आगे की कारवाई पुलिस एसडीओ सदर के अनुमति पर करेगी।यहाँ बतादें की इलाके में जोर-शोर से चल रही चर्चाओं पर उस समय बिराम लगेगा की जब पोस्मार्टम रिपोर्ट पुलिस को हाथ लगेंगे तभी इसका आकलन कर पाना सम्भव है की बृद्ध की मौत सड़क दुर्घटना में हुई है या उसकी हत्या कर उक्त स्थान अपराधियों द्वारा लाश को फेंकी गयी है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026