Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सड़क दुर्घटना में बिहार के युवक की यूपी में मौत, मचा कोहराम

मृतक की पहचान किशुनपुरा गांव निवासी जावेद अंसारी का पुत्र आस मोहम्मद के रूप में हुई।

परवेज़ अख्तर/सिवान :- जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के किशुनपुरा के एक युवक की मौत सड़क दुर्घटना में शुक्रवार की रात यूपी के देवरिया जिले के हाटा बाजार समीप हो गई। मृतक किशुनपुरा निवासी जावेद अंसारी का पुत्र आस मोहम्मद है। घटना के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया। स्वजनों ने बताया कि आस मोहम्मद अपने घर से धार्मिक समारोह संपन्न होने के बाद देवरिया (यूपी) के खामपार थाना क्षेत्र के हाटा बाजार अपने रिश्तेदार के यहां मिलने के लिए बाइक से जा रहा था। इस दौरान रात्रि में खामपार थाना क्षेत्र के भवानी छापर-प्रतापपुर मार्ग पर हाटा बाजार के पास किसी बाइक की टक्कर होने से उसकी मौत घटनास्थल पर हो गई। घटना के एक घंटे बाद भी मृतक का शव घटनास्थल पर पड़ा रहा।

वहां मौजूद लोगों का कहना था कि दो बाइक पर चार लोग सवार थे। इस सड़क हादसे में 3 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें खामपार सीएचसी में भर्ती कराया गया लेकिन घायलों की स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद देवरिया सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने पोस्टमार्टम बाद शव स्वजनों को सौंप दिया। शोकाकुल स्वजनों को आसपास के ग्रामीण ढांढ़स बंधा रहे थे। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिन पहले खिरौली के समीप सड़क हादसे में इसी परिवार के दो लोगों की मौत हो गई थी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026